, June 19 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की लोक परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर नई प्रतिष्ठा मिल रही है। चाहे योग हो, आयुर्वेद हो, मिलेट्स हों या फिर विभिन्न राज्यों की पारंपरिक विरासत, केंद्र सरकार ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उसी कड़ी में ठेकुआ का यह सम्मान भी बिहारवासियों के लिए गौरव का विषय है।श्री सरावगी ने कहा कि आज हर बिहारी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह क्षण केवल बिहार ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बिहार की सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान मिल रही है, जिससे राज्य की गौरवशाली विरासत और अधिक सशक्त होकर दुनिया के सामने उभर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री को युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों की समान रूप से चिंता है और उनकी सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो देश के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान कर रहे हैं।

श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर हैं। युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री द्वारा करीब 2400 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया जाना युवाओं और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और मोदी सरकार उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की विचारधारा, सुशासन और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में भी ऐसे अनेक लोग हैं जो भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि कारण है कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उनकी विजय सुनिश्चित हुई।

श्री सरावगी ने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का जनसमर्थन लगातार मजबूत होता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित