, Sept. 13 -- श्री सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता उसका कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का प्रतिनिधि है और जनता के बीच भाजपा की नीतियों एवं सरकार के कार्यों को पहुंचाने की जिम्मेदारी उसी की है। श्री सरावगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाएं, लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन का आधार केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की पूरी टीम होती है।
कार्यकर्ता समागम के दौरान श्री सरावगी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।
श्री सरावगी ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने वर्षों से संगठन के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित की है, उनका सम्मान वास्तव में भाजपा की कार्यसंस्कृति का सम्मान है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए उन्होंने कहा कि कटिहार में संगठन पूरी मजबूती के साथ जनसेवा और राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित