, May 17 -- जमुई प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी महादेव सिमरिया स्थित प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, सामाजिक समरसता एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना भी की।उन्होंने कहा, "भगवान धनेश्वर से यही प्रार्थना है कि बिहार सहित समस्त देशवासियों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो तथा राज्य और राष्ट्र निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर रहे।" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी आज जमुई के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना से ट्रेन द्वारा जमुई पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने तथा देशहित में ईंधन बचत के संकल्प के साथ प्रदेश अध्यक्ष पटना से जमुई तक वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की। वे शाम को पटना वापस भी रेल मार्ग से ही हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह प्रेरक पहल न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और राष्ट्रहित के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ अधिकाधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
बिहार भाजपा अध्यक्ष सरावगी के जमुई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत और हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस क्रम में उन्होंने भाजपा जमुई के निर्माणाधीन जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित