, July 14 -- भाजपा ‎प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि आज उद्घाटन समारोह में राजग के सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि पूरा गठबंधन पूरी मजबूती और समन्वय के साथ चुनाव लड़ रहा है। यह एकजुटता विपक्ष के लिए स्पष्ट संदेश है कि बांकीपुर में राजग की जीत सुनिश्चित है।श्री सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर घर-घर पहुंचने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय मानते हुए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे और राजग प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर बांकीपुर की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करे।

‎कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया , विधायक संजीव चौरसिया, जीवेश मिश्रा सहित राजग के सभी दलों के पटना जिला अध्यक्ष, कई वरिष्ठ नेता, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।‎सभी नेताओं ने एक स्वर में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजग प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित