, Aug. 23 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बिहार की चिंताओं को केंद्र सरकार के समक्ष स्पष्ट रूप से रखा है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी बिहार की फरक्का संबंधी चिंताओं को संधि के नवीनीकरण के दौरान उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया है। यह बिहार के हित में हो रही गंभीर और तथ्य आधारित पहल है, न कि विपक्ष की तरह केवल बयानबाजी।श्री सरावगी ने कहा कि विपक्ष को फरक्का पर राजनीति करने से पहले 1996 की गंगा जल संधि, उससे जुड़े सरकारी दस्तावेजों और बिहार के जल संसाधनों से संबंधित तथ्यों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, आधे-अधूरे तथ्यों के आधार पर भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि राजग सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है।फरक्का पर नारेबाजी नहीं, बल्कि संवाद, तथ्य और ठोस पहल के माध्यम से बिहार के दीर्घकालिक जल हितों की रक्षा। बिहार की जनता के लिए गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवन, कृषि और अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित