, Aug. 18 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति लगातार हो रही है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ऐसे में समाप्त हो चुके मुद्दों को राजनीतिक हथियार बनाकर तेजस्वी यादव जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।श्री सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता अब राजनीतिक नारे और दिखावे की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास, रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य चाहिए। तेजस्वी यादव को जनता को यह बताना चाहिए कि अपने शासनकाल और विपक्ष की राजनीति के दौरान उन्होंने युवाओं के लिए क्या ठोस काम किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद और तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए कि केवल मार्च निकालने और बयानबाजी करने से बिहार की जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। जनता काम और परिणाम देखती है और बिहार में सरकार लगातार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित