, Sept. 14 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ के दौर में जिन कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन की विचारधारा को पहुंचाया, उन्हीं के प्रयासों से आज भाजपा का संगठन देश के कोने-कोने तक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए पुराने कार्यकर्ता केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे संगठन की जीवंत प्रेरणा और मार्गदर्शक हैं।श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। हर कार्यकर्ता संगठन की सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा मिलकर संगठन को और मजबूत बनाती है।

श्री सरावगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर विधायक कविता पासवान सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित