, May 27 -- श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार का किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, किसान समृद्ध नहीं होंगे और युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक विकसित बिहार का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भय और अपराध का वातावरण फैलाने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र को आत्मसात करते हुए बिहार सरकार सुशासन को जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है और अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित है।

भाजपा नेता श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार अव्यवस्था की पहचान नहीं बल्कि विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का नया प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता ही लोकतंत्र की असली मालिक है, और जनता के जनादेष के विश्वास की रक्षा के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित