, Sept. 27 -- दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बेहतर जीवन-स्तर, आधुनिक बुनियादी ढांचा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी शामिल है। दिल्ली के विकास के संदर्भ में भी उन्होंने शिक्षा, कौशल, नवाचार, निवेश और रोजगार को महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया है।
श्री संधू ने यूनिवार्ता के सवाल के जवाब में कहा कि भविष्य में तीव्र गति से आगे बढ़ने के लिए दुनिया के विकसित देशों से कदम ताल आवश्यक है और इसमें ए आई(कृत्रिम बुद्धिमता) के उपयोग तथा सेमी कंडक्टर जैसे गेम चेंजर नवाचार की भूमिका बड़ी होगी।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि भारत की विकास यात्रा को उसकी समृद्ध ज्ञान परंपरा और सभ्यतागत विरासत से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत को ज्ञान का उपभोक्ता नहीं, बल्कि ज्ञान का सृजनकर्ता बनने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित