, March 3 -- दूसरी तरफ जदयू भी अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा की तैयारी में है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को जदयू का संभावित उम्मीदवार बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। वहीं, वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को पुनः अवसर दिए जाने की भी चर्चा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 05 मार्च है और आवश्यकता पड़ने पर मतदान 16 मार्च को होगा।
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन आवश्यक है। 202 विधायकों के समर्थन के साथ राजग चार सीटें आसानी से जीत सकता है, जबकि पाँचवीं सीट के लिए उसे तीन अतिरिक्त मतों की जरूरत होगी। महागठबंधन में 35 विधायकों के कुल आंकड़े के साथ 25 सदस्यीय राजद को एक सीट जीतने के लिए छह अतिरिक्त मत जुटाने होंगे।
राजद ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि तेजस्वी प्रसाद यादव पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वर्तमान में बिहार से रिक्त हो रही पाँच सीटों में दो-दो सीटें जदयू और राजद तथा एक सीट रालोमो की है। जदयू के वर्तमान सदस्यों में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हैं। राजद के अमरेन्द्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा रालोमो के उपेन्द्र कुशवाहा का कार्यकाल भी खत्म होने वाला है, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित