, Nov. 9 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को राजग सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक पार्क परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि राजग सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में बिहार का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। 21 नवंबर का यह कार्यक्रम बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार विकास की नई उड़़ान भर रहा है। लोजपा रामविलास के सुरेंद्र विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का बिहार से गहरा लगाव है। वे जब भी बिहार आते हैं, राज्य के लिए कई विकास योजनाओं की सौगात लेकर आते हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरा एनडीए परिवार जुटा हुआ है।

हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि राजग सरकार में बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़़ रहा है। 21 नवंबर को जब प्रधानमंत्री श्री मोदी बिहार आएंगे, तो बिहारवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात समर्पित करेंगे। उनके आगमन को लेकर बिहार के लोग उत्सुक और उत्साहित हैं।

रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का बिहार आगमन निश्चित रूप से राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। जब-जब प्रधानमंत्री श्री मोदी बिहार आते हैं, राज्य को विकास की नई सौगात मिलती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित