, April 16 -- श्री पांडेय ने इस अवसर पर अन्य नव-निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सभी अनुभवी नेता लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहे हैं और अब संसद में उनका अनुभव बिहार के हितों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। इनके संयुक्त प्रयासों से राज्य की विकास योजनाओं को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और रोजगार जैसे अहम क्षेत्रों में नीतिगत सुधार और तेज गति से संभव हो सकेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय को बिहार के विकास की कुंजी बताते हुए इसे "सुनहरा अवसर" करार दिया।

श्री पांडेय ने श्री मोदी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार की पहल की भी सराहना की और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून से महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र अधिक समावेशी बनेगा।

श्री पांडेय ने उम्मीद जताई कि इस तरह के दूरदर्शी निर्णयों और मजबूत नेतृत्व के प्रभाव से न केवल बिहार, बल्कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी सकारात्मक राजनीतिक बदलाव और विकास की नई दिशा देखने को मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित