, Oct. 21 -- भाजपा का आरोप है कि विपक्षी दल मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी अभियान के माध्यम से इन मुद्दों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी और विपक्ष की नीतियों तथा उसके राजनीतिक रुख पर सवाल उठाएगी।

अभियान की कार्ययोजना में मतदाता सूची की शुद्धता, मताधिकार की रक्षा, राजनीतिक जवाबदेही और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, महिला अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों से संबंधित मुद्दों पर भी जनसंवाद किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए श्री सरावगी ने जिलाध्यक्षों और जिला स्तरीय टोली के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बैठक की। इसमें सभी जिलों में कार्यक्रमों के आयोजन, जनसंपर्क की रणनीति और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई।

भाजपा ने इस अभियान के माध्यम से लोकतंत्र, मतदाता सूची और संवैधानिक प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रदेशव्यापी जनसंवाद करने की योजना बनाई है। पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने और इन विषयों पर अपना दृष्टिकोण लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित