, Oct. 19 -- श्री किशोर ने राघोपुर नाव हादसे में 13 से अधिक बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि दशहरा के अवसर पर नेता अपनी-अपनी तस्वीरें खिंचवाकर घर लौट गए, जबकि पीड़ित परिवार गहरे दुख में डूबे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने कल राघोपुर जाकर पीड़ित परिवारों के साथ पूरा दिन बिताने का निर्णय लिया है।बांकीपुर के विधायक ने कहा कि हादसे में 13 से अधिक बच्चों की मौत हुई है। कल दशहरा है और सभी नेता अपने-अपने घरों में त्योहार मना रहे होंगे, लेकिन जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, वे दुख और संवेदना में डूबे होंगे। ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जन सुराज ने तय किया है कि वह कल पूरे दिन पीड़ित परिवारों के बीच रहेंगे और उनके दुख में सहभागी बनेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित