, July 13 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुशासन और भाजपा की विकासवादी नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास कायम है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाकर विकास, सुशासन, राष्ट्रवाद और जनकल्याण की राजनीति को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।भाजपा नेताओं ने कहा कि नामांकन के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता के विश्वास, उत्साह और समर्थन का प्रतीक है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व राजग समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' ने नौ जुलाई को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लियेनामांकन दाखिल किया था। श्री 'बंटी' के नामांकन के बाद राजधानी के स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में गठबंधन के नेताओं ने एकजुटता का भव्य प्रदर्शन किया।
इस सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता संजय पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सहित राजग के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।हालांकि नामांकन दाखिल करने के ठीक अगले दिन 10 जुलाई को श्री बंटी ने पारिवारिक कारणों की वजह से नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद भाजपा ने श्री बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित