, March 17 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने चुनावी वादे के तहत अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार देने का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में उन्नत शिक्षा का विकास किया जा रहा है। जीविका दीदीयों को रोजगार के लिए दस हजार रुपए देने का काम किया गया है और जिनका व्यवसाय ठीक ढंग से चलेगा, उन्हें दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।
श्री कुमार ने कहा कि अगले पांच साल के लिए सात निश्चय- तीन का गठन किया गया है। जिसके तहत समूचे प्रदेश में विकास योजनाओं का कार्यान्वयन तेजी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमे भागलपुर जिले की कई प्रमुख योजनाएं भी शामिल है, जो निर्धारित समय पर पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में भागलपुर में एयरपोर्ट, औधोगिक क्षेत्र और गंगा पर फोरलेन सड़क पुल का निर्माण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि पुरानी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार के समय कोई काम नहीं होता था। जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजग सरकार के आने से आमजनता को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने 1989 के भागलपुर दंगे की जांच पड़ताल करवाई और दोषियों को सजा दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि दंगे के पीड़ित सभी परिवारों को मुआवजा देने का काम किया गया है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार तरक्की के पथ पर तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगले पांच साल में सरकार तेजी से काम करते हुए बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का प्रयास करेगी ।
सभा को जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उधोग मंत्री दिलीप जायसवाल, विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं शुभानंद मुकेश ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित