, June 24 -- श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के लिए जो काम किए हैं, उसी पर विश्वास जताते हुए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। ‎पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सारण और सिवान में भाजपा का यह विस्तार केवल संगठनात्मक मजबूती नहीं, बल्कि जनता के बदलते विश्वास का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में भाजपा और अधिक मजबूती से उभरेगी तथा विपक्ष के पास जनता के बीच कहने-सुनने के लिए बहुत कम बचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का सम्मान और योगदान संगठन में पूरी गंभीरता से सुनिश्चित किया जाएगा।

‎कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने किया। समारोह में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह व्यास, सिवान जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी प्रभात मालाकार, कार्यालय मंत्री विनय केसरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

‎भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि इन सभी साथियों के पार्टी में आने से सारण और सिवान में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक लड़ाई में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित