, April 20 -- पूर्व मंत्री रेणु देवी ने कहा कि विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब हो गया है। उनके अपने परिवार के सदस्य, चाहे वे कांग्रेस से हों या राजद से, लोकसभा तक पहुंच गए हैं, लेकिन गांवों की गरीब और शोषित महिलाओं को, जिनमें दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदाय की महिलाएं भी शामिल हैं, उन्हें अवसर नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला होते हुए भी बिल को रोका।इसे लेकर न केवल बिहार की बल्कि देश की महिलाएं उग्र हैं और देश भर में आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। इस संशोधन से निश्चित रूप से इस देश की महिलाओं को उनके अधिकार मिलते, लेकिन विपक्ष ने जिस तरह से रवैया संसद में अपनाया, यह बिल पारित नहीं होने दिया। देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की विधायक ज्योति देवी ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं की ताकत को कम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की कभी सोच नहीं रही कि वे महिलाओं को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इस बिल का पारित न होना देश की सरकार की नहीं, सभी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने सीधे तौर पर राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें क्या पता कि महिलाओं का सम्मान क्या होता है, उनकी पहचान ही नारियों के अपमान करने के लिए होती है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि यह आक्रोश सिर्फ पटना में नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ही नहीं राजग की सभी बहने इस आक्रोश को गांव-गांव तक ले जायेंगी और घर-घर तक पहुंचायेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस और कुछ ताकतों ने महिला समाज का अपमान किया है, महिलाएं इसे कभी नहीं भूलेंगी। महिला समाज इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।
लोक जनाशक्ति पार्टी (रामविलास) की विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि विपक्ष का दोहरा रवैया बेनकाब हो गया है और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराते हुए कहा कि विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।आज विपक्ष महिलाओं को अपमानित करने में जुटा है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री लेसी सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मृति कुमुद, विधायक रेणु देवी, रमा निषाद, सांसद धर्मशीला गुप्ता, गायत्री देवी, विधायक छोटी कुमारी, निशा सिंह, संगीता कुमारी, कविता पासवान, दमयंती देवी, एमएलसी निवेदिता सिंह, अनामिका सिंह पटेल, जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, मेयर सीता साहू, उप मेयर रेशमी चंद्रवंशी, जदयू नेता भारती मेहता, अंजुम आरा, अनुप्रिया यादव सहित बड़ी संख्या में राजग की महिला नेता उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित