रांची , अक्टूबर 09 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए एसआईआर को मुद्दा बना रही है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास जनता के सामने बताने के लिए ठोस उपलब्धियां नहीं हैं, इसलिए वह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।
2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है और पार्टी 2029 के चुनाव को लेकर भी तैयारी कर रही है। उन्होंने धनबाद में नये प्रभारी और सह प्रभारी के दौरे को संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित