नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए मिलकर ठोस कदम उठाने की अपील की है।

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में एस सी ओ देशों के सरकार प्रमुखों की परिषद की 25वीं बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए और आतंकवादियों को आर्थिक मदद, समर्थन या सुरक्षित ठिकाने देने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

श्री सिंह ने कहा कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए ही संपर्क परियोजनाएं आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने व्यापार, निवेश और आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही, 2026-2030 के लिए बहुपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम की कार्ययोजना को अपनाने का समर्थन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित