राजनांदगांव , अप्रैल 17 -- ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने आरबीसी 6-4 के तहत सात लोगों की मृत्यु होने पर आश्रितों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इसके तहत डोंगरगांव तहसील के ग्राम टेका निवासी रमेश कुमार वर्मा की सर्पदंश से मौत, डोंगरगढ़ तहसील के केन्द्रीय कालोनी निवासी सागर की गंगरेल डेम के पानी में डूबने से मौत, छुरिया तहसील के ग्राम पुर्रामटोला निवासी भारती यादव की सर्पदंश से मौत, छुरिया तहसील के ग्राम टिपानगढ़ निवासी अगनूराम की आंधी-तुफान से पेड़ की डंगाल गिरने से मौत, राजनांदगांव तहसील के ग्राम बिरेझर निवासी डाकेश्वर पटेल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, डोंगरगांव तहसील के ग्राम आरगांव निवासी वंश कुमार कन्नोज की सर्पदंश से मौत, डोंगरगांव तहसील के ग्राम सेवताटोला निवासी अनिरूद्ध पाठक की नदी में बह जाने से मौत होने पर आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित