राजनांदगांव , सितम्बर 04 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसऐआई ) ने 'ईट राइट कैंपस' के तहत 5-स्टार प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह प्रमाण-पत्र हासिल करने वाला राजनांदगांव जिला अस्पताल प्रदेश का पहला शासकीय अस्पताल है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह प्रमाण-पत्र दो सितम्बर 2026 से एक सितम्बर 2028 तक दो वर्ष के लिए वैध रहेगा। एफएसएसएआई की ओर से अस्पताल परिसर में भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता, पोषण, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों के आकलन के बाद 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित