पटना , मई 26 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मंगलवार को कहा कि डॉ. उर्मिला ठाकुर के संयोजन में उनकी पार्टी की सात सदस्यीय समिति बछवाड़ा में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की जाँच के लिए घटनास्थल पर जाएगी।

श्री अहमद ने बताया कि बछवाड़ा प्रखंड/थाना के ग्राम भीखमचक की चार वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ घृणित दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में बछवाड़ा थाना काण्ड संख्या 139/26 दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक पीड़िता एवं उसके परिवार को न्याय प्राप्त नहीं हुआ।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह अकेली घटना नही है। उन्होंने कहा कि बछवाड़ा थाना काण्ड संख्या 144/26 के अनुसार अरवा पंचायत के 12 वर्षीय छात्र की विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोहे की ग्रिल से दबकर दर्दनाक मौत हो गई और इस मामले में भी विद्यालय प्रशासन के उपर पुलिस की ओर से सक्षम और प्रभावकारी कार्रवाई नही की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित