पटना , जुलाई 10 -- िन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग )की बैठक का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक गठबंधन की मजबूती, बेहतर समन्वय और जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश है।डॉ. सुमन ने आज बयान जारी कर कहा कि बैठक में सरकार के कार्यों की समीक्षा, जिलास्तर से फीडबैक लेने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया, जो सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
डॉ. सुमन ने कहा कि राजग सरकार ने बिहार में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जिस यात्रा को आगे बढ़ाया है, उसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सुशासन, आधारभूत संरचना और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार जनकल्याण की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
मंत्री डॉ. सुमन ने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ पूरी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राजग की एकजुटता ही बिहार में विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी ताकत है। जनता के विश्वास और सहयोग से बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित