राजकोट , मार्च 05 -- गुजरात में राजकोट महानगरपालिका की स्थायी समिति की गुरुवार को हुई बैठक में शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिये गये।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक में 115 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये, जिनमें से 108 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गयी। बैठक के दौरान 470 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गयी। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

करीब 90 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावित कार्यों को फिलहाल रोक दिया गया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष के अनुसार, इन कार्यों में अतिरिक्त खर्च होने के कारण इन्हें स्थगित किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि 18ए वार्ड सहित पूरे शहर में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

शहर के विकास को लेकर लिये गये इन फैसलों पर अब नागरिकों की नजरें टिकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित