मुंबई , मई 22 -- राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश स्टारर 'रफ्तार', 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज की ओरिजिनल और राजकुमार राव की बेहद प्रतीक्षित फिल्म 'रफ्तार' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक स्पेशल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है, जो दशहरे के लंबे वीकेंड पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी और काम्पा फिल्म के बैनर तले पत्रलेखा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है, जबकि 'पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स' इस फिल्म की ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर है। यह फिल्म एक प्रोड्यूसर के तौर पर राजकुमार राव के बिजनेस सफर की शुरुआत भी है। राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित