श्रीगंगानगर , जून 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के राजकीय चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को पंचम पातशाही गुरुअर्जुनदेव का शहीदी गुरुपर्व बेहद श्रद्धा, मान-सम्मान और अटूट उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे पूरे अरदास से की गई। इसके बाद अस्पताल आने वाले मरीजों, परिजनों और आमजन के लिए मीठे एवं ठंडे पानी की छबील और चने का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजनकर्ताओं में शामिल कुलदीपसिंह मान ने बताया इस अवसर पर प्रधान चिकित्साधिकारी -(पीएमओ) डॉ. सुखपालसिंह बराड़ ने पूरी व्यवस्था का नेतृत्व किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तीन-चार वर्षों से गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर यह आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित