मुंबई , मई 14 -- भोजपुरी सुपरस्टार राकेश मिश्रा का नया गाना "बर्फ के सिल्ली" ने धूम मचा दी है।
इस गाने में राकेश मिश्रा के साथ कानिष्का चौधरी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने के बोल विनय निर्मल ने लिखे हैं, जबकि छोटू रावत ने संगीत दिया है। पवन पाल के निर्देशन में बने इस गाने को टी-सीरीज ने रिलीज किया है।
राकेश मिश्रा ने कहा, "मैं अपने दर्शकों का आभारी हूं जो मेरे गाने को इतना प्यार दे रहे हैं। 'बर्फ के सिल्ली' गाना इस गर्मी के मौसम में दर्शकों को ठंडक पहुंचाने का काम कर रहा है। मैं टी-सीरीज के सोनू श्रीवास्तव और अपनी टीम का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस गाने को बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया है।""बर्फ के सिल्ली" गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित