मुंबई , फरवरी 18 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार ) के विधायक रोहित पवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान को पायलट ने जानबूझकर क्रैश कराया था। उन्होंने यह दावा भी किया कि वह दुखद घटना कोई दुर्घटना नहीं बल्कि "तोड़फोड़ की एक कार्रवाई" थी।

श्री पवार ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पवार ने कुछ जानकारियां साझा करते हुए कहा कि इससे उन्हें कथित साज़िश के पीछे का राजनीतिक संदर्भ पता चलता है।

श्री पवार ने विमान में ईंधन को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। उन्होंने सवाल उठाया कि मुंबई-बारामती की काफ़ी छोटी यात्रा के लिए विमान में लगभग 3,500 लीटर ईंधन क्यों भरा गया था और इतनी मात्रा बहुत ज़्यादा थी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विमान के टॉयलेट के पास अतिरिक्त ईंधन रखा गया था। उनका मानना है कि ये विवरण एक बड़े धमाके और टक्कर के बाद आग लगने की साज़िश का हिस्सा थें।

विधायक ने पायलट सुमित कपूर और प्राइवेट एविएशन कंपनी वीआरएस पर गंभीर आरोप लगाए। श्री पवार ने दावा किया, "मुंबई में उड़ान योजना के लिये ज़िम्मेदार गोपी नाम के एक मैनेजर ने शायद श्री पवार की फ़्लाइट के इंतज़ाम में बदलाव किया होगा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कंपनी लीपापोती के तहत ज़रूरी दस्तावेज जमा करने में देरी कर रही है और शायद उस हादसे से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित