मुंबई , अक्टूबर 28 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को अपने संगठनात्मक नेतृत्व में फेरबदल की घोषणा करते हुए श्री उमेश पाटिल को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और विधायक जीशान सिद्दीकी को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इन नियुक्तियों की घोषणा राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने की।

सोलापुर जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत श्री पाटिल को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि श्री सिद्दीकी मुंबई संगठन का नेतृत्व करेंगे। पार्टी के इतिहास में सबसे युवा मुंबई इकाई अध्यक्ष बने श्री सिद्दीकी महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं। वह मई में विधान पार्षद बने थे। अपने पिता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद वे 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले राकांपा में शामिल हुए थे।

उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'देवगिरी' में सांसद पार्थ अजीत पवार और पार्टी के अन्य नेताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए श्रीमती सुनेत्रा पवार ने विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने दिवंगत अजीत पवार के आदर्शों, विजन और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित