मुंबई , जुलाई 18 -- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-अजीत पवार) के उपाध्यक्ष उदय कुमार अहेर ने उपमुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को पत्र लिखकर उनके बेटे और सांसद पार्थ पवार को केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री का पद दिलवाने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में राकांपा के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल पर आरोप लगाया है कि वे पार्थ पवार के राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। श्री अहेर के पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने राकांपा राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को 'अनाजी पंत' कहा है। उल्लेखनीय है कि मराठा इतिहास में अनाजी पंत एक खलनायक के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा था और वे अपनी टेढ़ी-मेढ़ी चालों और चालाकी के लिए बदनाम थे।

श्री अहेर ने उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर पार्थ पवार को 'नासमझ' या 'अपरिपक्व' दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित