दंतेवाड़ा , सितंबर 10 -- छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के बचेली क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कैंप में गुरुवार को राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना बचेली स्थित सीआईएसएफ कैंप की है। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि प्रधान आरक्षक अपनी राइफल की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित