आइची नागोया , सितम्बर 23 -- ओलंपियन राइज़ा ढिल्लों वूमेंस स्कीट इंडिविजुअल फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं और बहुत कम अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। परिनाज धालीवाल आठवें स्थान पर रहीं। इससे पहले भारत ने वूमेंस स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जिसमें ढिल्लों और परिनाज मेडल जीतने वाली तीन खिलाड़ियों की टीम का हिस्सा थीं।
तलवारबाजी: गिशो निधि केपी की हार के साथ भारत की चुनौती समाप्तभारत के गिशो निधि केपी कजाकिस्तान के आर्ट्योम सरकिस्यान से 15-11 से हारने के बाद मेंस साबरे इंडिविजुअल इवेंट के राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गए, जिससे इस इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।
गिशो निधि केपी ने लाओस के क्वेंटिन जेफरॉय को 15-8 से हराकर मेंस साबरे इंडिविजुअल इवेंट के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी। वहीं, करण सिंह चीन के शाओतोंग लुओ से 15-14 की करीबी हार के बाद बाहर हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित