रांची , मार्च 13 -- झारखंड की राजधानी रांची में इंडेन गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईओसीएल (इंडेन गैस) ने गैस रिफिलिंग के लिए मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था की गई है।

कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जारी रहने के कारण फिलहाल उपभोक्ताओं को बुकिंग में आ रही असुविधा को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। आईओसीएल (इंडेन गैस) के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कंपनी के सर्वर में भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन की आवश्यकता पड़ी है। सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही उपभोक्ता सामान्य रूप से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन/सामान्य बुकिंग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि रांची में इंडेन गैस के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। कंपनी द्वारा गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और प्रतिदिन पूर्व की भांति लगभग 10,500 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।

आईओसीएल(इंडेन गैस) के पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इस बीच उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों द्वारा मैन्युअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।

मैन्युअल बुकिंग के लिए जारी मोबाइल नंबर - अदिती इंडेन - 7762920033, 7352711020, शांतनू इंडेन 9431357871, 9304355563, देवी गैस Devi Gas - 9835442494, 9693503031 आनन्द गैस - 9603045000, 9279081713 , अल्फा इंडेन - 9835156074, 8789572926, रांची गैस- 9708788000, 9264249483, ओरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर - 8210675171, 8210974502, झलक इंडेन - 8986643888, 9835906302, बरियातू इंडेन - 8294727527, 7808782500, इंद्रप्रस्थ गैस - 9835149400, 9955361339, टाटीसिलवे इंडेन - 9835910816, 7903209760, ओरमांझी इंडेन - 9308080951, 9709269265, सिटी इंडेन - 9430376633, 8434013040, एफएफसीसीएस - 9334721626, 8448674159, माधुरी इंडेन - 9470193803, 9507035277, जयंत गैस - 9431115028, प्रताप इंडेन - 6205562676, 9006643039, जीके इंडेन - 9334917448, 6201206442, आरव इंडेन - 6514667727, सुमति गैस - 7903625376 झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई - 6512251098 हैं।

आईओसीएल (इंडेन गैस) द्वारा बताया गया कि सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य पूरा होते ही गैस बुकिंग की प्रक्रिया पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित