रांची , अक्टूबर 02 -- झारखंड की राजधानी रांची में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक लोगों की मौत की हो गई, जबकि लोग घायल हो गए। हादसा जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
बेरो थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
वहीं गुरुवार रात रिंग रोड पर अरविंद मिल के पास हुई। यहां एक मोटरसाइकिल की भारी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी।
हादसे के बाद भारी वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित