रांची , अप्रैल 07 -- झारखंड के रांची में आज श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में संजय सेठ, सांसद रांची लोकसभा क्षेत्र-सह-रक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार-सह-अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) रांची की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड सरकार, कालीचरण मुंडा, सांसद खूंटी लोकसभा क्षेत्र-सह-अध्यक्षक दिशा, डॉ. महुआ माजी राज्यसभा सांसद, नवीन जायसवाल विधायक हटिया विधानसभा क्षेत्र, अमित महतो विधायक सिल्ली विधानसभा क्षेत्र, रोशनी खलखो, महापौर रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, राकेश रंजन, सुशांत गौरव नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, उप विकास आयुक्त रांची, सौरभ भुवनिया, वन प्रमंडल पदाधिकारी रांची, श्रीकांत और जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिले के केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, समन्वय तथा प्रभावी अनुश्रवण पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने जिला में केंद्र सरकार के योजनाओं को और गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण, समयबद्ध पूर्णता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित