रांची , मई 23 -- झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

रांची एसएसपी के निर्देश पर 15 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का अलग-अलग थाना, ओपी, टीओपी और यातायात थानों में तबादला किया गया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

रांची पुलिस द्वारा हाल के दिनों में लगातार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले खलारी, बुंडू और जगन्नाथपुर समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए थे। देर रात जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी, कफील अहमद को बेड़ो थाना प्रभारी और विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना, शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना तथा गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा दुलाल कुमार महतो को तमाड़, कुंदन कुमार को दशमफॉल और अभिषेक कुमार को राहे थाना प्रभारी बनाया गया है।

राहुल को मोराबादी टीओपी, अक्षय कुमार को एदलहातू टीओपी तथा विवेक कुमार को चुटुपालू टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूजा विभुति उरांव को हिल टीओपी (सुखदेवनगर) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना और धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित