रांची , अक्टूबर 27 -- झारखंड के रांची के अनगड़ा के बरवादाग के पास झाड़ियों से लापता जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर 31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता का शव मंगलवार को बरामद हुआ।
देवपालिका रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से 26 अक्टूबर को साथियों के साथ रांची से पटना जा रहे थे। मुरी स्टेशन से पहले पेंट्री कार की ओर जाने के बाद वह लापता हो गये थे। काफी तलाश के बाद परिजनों और साथियों ने आरपीएफ व जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी।
देवपालिक कुशीनगर के रहने वाले थे।
वहीं, जनसुराज संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मौत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है किअत्यंत दुःखद और हम सबके लिए हृदयविदारक सूचना! अभी-अभी सूचना मिली है कि जन सुराज के डिजिटल मीडिया हेड देवपालिक गुप्ता जी का शव जंगल के इलाके से बरामद किया गया है। यह खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है।
बांकीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान देवपालिक गुप्ता जी और उनकी टीम ने दिन-रात 24 घंटे मेहनत करके भाजपा के नैरेटिव का मजबूती से मुकाबला किया था।
उनकी मृत्यु के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई साजिश हुई है, तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
हमारी माँग है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो और सच्चाई देश के सामने आए। देवपालिक गुप्ता जी के परिवार, मित्रों और जन सुराज परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ।
ॐ शांति!श्री गुप्ता की खोज के लिये अनगड़ा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। शव मिलने के बाद पुलिस हत्या और दुर्घटना समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। देवपालिक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित