रांची , जून 05 -- झारखंड के रांची में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रांची जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह विशेष कैंप शनिवार, एवं रविवार को आयोजित होगा। दोनों दिनों कैंप का समय प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक रहेगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर उक्त दोनों दिनों बीएलओ उपस्थित रहेंगे। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपलब्ध रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य संपादित करेंगे। जो मतदाता अभी तक मैप नहीं हुए हैं, वे इन दो दिनों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावाजों के साथ अवश्य आएं ताकि उनकी मैपिंग शीघ्रातिशीघ्र पूरी की जा सकेश्री भजन्त्री ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जो मतदाता अभी तक मैपिंग नहीं हुए हैं, वे इन दो दिनों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावाजों के साथ अवश्य आएं ताकि उनकी मैपिंग शीघ्रातिशीघ्र पूरी की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित