रांची , जुलाई 25 -- झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।

विभागीय कार्रवाई के तहत यह आदेश जारी किया गया। दीपिका प्रसाद के स्थान पर इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा थाना का नया थाना प्रभारी (एसएचओ) नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने उन्हें शीघ्र पदभार ग्रहण कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव को राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित