धार , अक्टूबर 29 -- मध्यप्रदेश के धार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम केसुर में एक रहवासी मकान से 93.88 बल्क लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की है। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य करीब 45 हजार रुपये बताया गया है।

सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी नानूराम अलावा के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सागौर की टीम ने थाना सादलपुर क्षेत्र के ग्राम केसुर में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान ग्राम निवासी गट्टू पिता गिरवर सिंह के मकान से गत्ते की पेटियों में रखी शराब बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। विभाग के अनुसार, कार्रवाई नवीन विधान के प्रावधानों के तहत वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह जादौन, संग्राम सिंह गोरे सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित