भरतपुर , अप्रैल 25 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला मई गांव में रात में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया। इससे घर में आग लग लग गई जो तेजी से फैल गई। इससे तीन दुधारू भैंसें भी झुलस गईं।

प्रशासनिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस आगजनी में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। मौके पर दल भेजकर जांच पड़ताल कराई गई है।

सूत्रों ने बताया कि नगला मई निवासी सोनू के घर में लगी आग से स्कूटी, बाइक, करीब 100 मन तूरा, 10 बोरी सरसों, 60 मन गेहूं, 15 कट्टा बाजरा, दो संदूक सहित संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपए की नकदी के अलावा घर का अधिकांश घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित