, June 2 -- भरतपुर, 02 जून (वार्ता राजस्थान में भरतपुर में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ शहर के बिजलीघर चौराहे पर सरकार के विरोध में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा के नेतृत्व में रूपवास और सेवर सहित विभिन्न इलाकों से जुटी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडर पर 42 रुपये और छोटे सिलेंडर पर 10 रुपये बढ़ाये जाने से आम जनता और बाहर रहकर पढ़ने वाले बच्चों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से बाजार में खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो गयी हैं, जिससे रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस नहीं लीं, तो महिलाएं सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित