भीलवाड़ा , मार्च 16 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस समिति ने रसोई गैस की किल्लत से निपटने में नाकाम रहने और बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया।

राजस्थान देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की 'शव यात्रा' निकाली और कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ता खाली सिलेंडरों से लिपटकर रोए और चूल्हे लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित