अलवर, 26 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी चोपानकी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद एक रसायन निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ और किसी के हताहत होने की स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित