नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- वरिष्ठ राजनयिक रवि शंकर को यूनान में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि श्री रवि शंकर अपना नया पद भार जल्दी ही संभालेंगे।
भारतीय विदेश सेवा के 1995 बैच के अधिकारी श्री रवि शंकर इस समय यूक्रेन में भारत के राजदूत हैं। वह विदेश मंत्रालय के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पदों पर पर काम कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित