भरतपुर , सितम्बर 27 -- बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर राजस्थान में भरतपुर संभाग में रविवार को बैंकों के खुलने से आमजन ने काफी राहत महसूस की।

सम्भाग के पांचों जिलों भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर में कही भी बैंकों में किसी तरह की कोई आपाधापी नजर नहीं आयी, लेकिन बैंकों में बड़ी संख्या में व्यापारियों को बैंकों से जुड़े अपने कारोबार के काम को निपटाते अवश्य देखा गया।

हड़ताल पर जाने से पहले रविवार को बैंक में काम करते हुए बैंककर्मियों का कहना था कि तीन दिन की हड़ताल के दौरान नकदी निकासी को लेकर बैंक प्रशासन ने एटीएम के जरिये पुख्ता इंतजाम किए हैं।

उल्लेखनीय है कि बैंक इतिहास में रविवार को बैंक खुलने का मौका 10 वर्ष बाद आया है। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित