नयी दिल्ली , फरवरी 21 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को तमिलनाडु की यात्रा पर जायेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को बताया कि उपराष्ट्रपति मदुरै के वंदियूर में महान स्वतंत्रता सेनानी और उद्योगपति वी. ओ. चिदंबरम पिल्लै की प्रतिमा के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
बाद में वह शिवगंगा में तिरुकोष्टियूर सौम्य नारायण पेरुमल मंदिर तथा रानी वेलु नाचियार महल का भी दौरा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित