चंडीगढ़ , सितंबर 27 -- चंडीगढ़ में आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते चंडीगढ़ में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक समेत अधिकांश सरकारी बैंकों की शाखाएं खुली मिलीं और बैंकिंग सेवाएं जारी रहीं।
वहीं, निजी बैंकों में अलग-अलग स्थिति देखने को मिली। चंडीगढ़ में एक्सिस बैंक, यस बैंक और एचडीएफसी बैंक की शाखाएं खुली मिलीं, जबकि आईसीआईसीआई बैंक बंद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित