चंडीगढ़ , मई 29 -- पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगरूर से रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्टों के जरिए आयोग के संज्ञान में आया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि श्री बिट्टू ने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

श्री गढ़ी ने बताया कि आयोग ने संबंधित सोशल मीडिया रिपोर्टों के लिंक अधिकारियों को भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी मुख्यालय संगरूर के माध्यम से एक जून 2026 सुबह नौ बजे तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित